हमीरपुर। वृहद प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में फार्म छह भरने वालों की संख्या बढ़ रही है। जिले में अब तक 24568 फार्म छह भरे गए है। नाम, पता एवं अन्य त्रुटियों को संशोधित कराने के लिए फार्म सात भरने वाले अब 7740 हो गए है।
जनपद में मताधिकार पाने की इच्छा रखने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों ही तरीके फार्म छह सबसे अधिक भरे जा रहे है। इसमें युवाओं के अलावा वह मतदाता भी है जिनका नाम किसी कारण से कट गया है। हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र में 12813 ने फार्म छह भरकर मतदाता बनने का हक मांगा है। इसी तरह राठ विधानसभा क्षेत्र में 11755 ने फार्म छह भरा है। मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए हमीरपुर में 242 आवेदन हुए है जबकि राठ में यह संख्या 447 हो चुकी है। फार्म सात भरकर संशोधन कराने के लिए हमीरपुर में 5586 आवेदन हुए है, जबकि राठ क्षेत्र में 2154 आवेदन हुए है। निर्वाचन विभाग को प्राप्त हुए फार्मो की जांच पड़ताल की जा रही है। सत्यापन के बाद ही नाम जोड़ने से लेकर संशोधन और नाम काटने पर अमल किया जाएगा। बीएलओ से लेकर अन्य माध्यमों से निर्वाचन प्रशासन सबसे अधिक युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित कर रहे है। यही वजह है कि बूथ पर इनकी संख्या दिखाई दे रही है।