फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मेधावियों को किया पुरस्कृत

Sun, 25 Oct 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कान्य कुब्ज वैश्य समाज के कार्यक्रम में 24 मेधावियों को पुरस्कृ त किया गया। कार्यक्रम में आए डॉ. स्वामीदीन ने मेधावियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि बच्चे लगन से पढ़ें और समाज का नाम ऊंचा करें।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता सभागार में हुए कार्यक्रम में समाज के मेधावी भावना गुप्ता मौदहा, सृष्टि गुप्ता, प्रदीप कुमार, सुदीप कुमार, रश्मि कुरारा, सपना जमरेही, मंयक गुप्ता, नेहा, प्रियंका, शिवम हमीरपुर, अक्षर कुमार भौली, नेहा चंडौत, काजल सरीला, प्रियंका राठ को सम्मानित किया।

इसी तरह हमीरपुर के सुमित, हिमांशी, निधि, कुरारा की कोमल, साक्षी, मौदहा के राहुल, बेरी की प्रियंका, राठ के अंजली, सुनील, कुसमरा के आलोक और भुजपुर के रोहित को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, जनरल नॉलेज की किताब सहित मेडल दिए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर भुर्जी एकता परिषद कन्नौज के राजेश गुप्ता, दशरथ प्रसाद गुप्ता, लखनऊ के अर्थ संख्या अधिकारी राकेश कुमार, तिलकचंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता ने समाज के उत्थान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुखनारायण, शिवशंकर, राजेंद्र कुमार, सुरेश मोदी, रामकृपाल गुप्ता, मनोहर, विजय गुप्ता, राघवेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें