हमीरपुर। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत बुधवार को बीआरसी सरीला में असेसमेंट शिविर का आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए 24 बच्चे चिह्नित किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के निर्देशन में दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 59 दिव्यांग बच्चों नें प्रतिभाग किया। इसमें 24 दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए चिंहित किया गया। कैंप में डॉ. विपिन कुमार आर्थों सर्जन, डॉ. विकास यादव ईएनटी सर्जन, डॉ. शाहिद नेत्र सर्जन, डाॅ. नीता साइकोलाजिस्ट, ऑडियो लॉजिस्ट मुशीर, लिपिक वेद प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थिति रहे। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी गोहांड आशीष चौहान, अनूप पांडे जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) व ब्लाक के स्पेशल एजुकेटर्स उपस्थित रहे।