फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जांच के दायरे में आए 2.37 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता

Thu, 08 Jan 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 23 दिसंबर को अनंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन हुआ था। राज्य चुनाव आयोग का मानना है कि जारी सूची में हमीरपुर की 330 ग्राम पंचायतों में समान रूप से प्रदर्शित होने वाले 2,37,548 संभावित डुप्लीकेट मतदाता दर्ज हैं। अब इन सभी मतदाताओं की ग्राम पंचायत स्तर पर जांच कराई जाएगी, इसके लिए कार्यक्रम तय हो गया है।
विज्ञापन



राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर वर्ष 2021 की मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन हुआ। इसके बाद से दावे आपत्तियों की सुनवाई चल रही थी। इसी बीच राज्य चुनाव आयोग को अनंतिम प्रकाशित सूची में समान समान विवरण वाले मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में प्रकाश में आए हैं। ऐसे सभी नामों की छटनी करने का प्लान तैयार करके सत्यापन कराने के निर्देश दिए है। वर्ष 2021 की निर्वाचक नामावली में 6,94,023 मतदाता थे। सत्यापन हुआ तो 58,988 मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए। चार साल में 40,751 नए मतदाता बने। जारी की गई अनंतिम सूची में 7,34,774 मतदाता दर्ज है। अनंतिम सूची में भी राज्य चुनाव आयोग के एआई सिस्टम ने 83,147 ऐसे नाम पकड़े हैं जिनके नाम, संबधी के नाम और पुरुष, महिला या थर्ड जेंडर की समानता है। कुल 2,37,548 मतदाताओं को संभावित डुप्लीकेट की श्रेणी में रखा है। अब जिला निर्वाचन प्रशासन इन सभी संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का सत्यापन कराएगा। इसके लिए संबंधित पंचायत सचिवों और बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि मतदाता का नाम एक से अधिक पंचायतों या वार्डों में तो दर्ज नहीं है।



अब 28 मार्च को होगा अन्तिम मतदाता सूचा का प्रकाशन



सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला का कहना है कि राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के बाद यदि कोई नाम डुप्लीकेट पाया जाता है तो उसे नियमानुसार मतदाता सूची से हटाया जाएगा। साथ ही, इस प्रक्रिया में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए मतदाताओं को भी निर्धारित समयसीमा के भीतर अवसर दिया जाएगा। इसके लिए संशोधित कार्यक्रम आ गया है। संभावित डुप्लीकेट 2,37,548 मतदाताओं की सूची छपवाई गई है। सात जनवरी से 20 फरवरी तक संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन व निस्तारण किया जाएगा। 21 फरवरी से 16 मार्च तक पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण होगा और मूल सूची में समाहित किया जाएगा। 17 फरवरी से 27 मार्च तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों की मैपिंग अन्य कार्य होंगे। 28 मार्च को मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें