फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवाहदेवी कस्बा में चला पीला पंजा

विज्ञापन
peela panza - फोटो : peela panza
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। कस्बा अवाहदेवी में अवैध कब्जा धारकों पर पीला पंजा चलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को लोनिवि ने जेसीबी के माध्यम से एक दर्जन से अधिक अवैध कब्जे हटाए हैं। अवैध कब्जों को कब्जा धारकों के सहयोग से ही हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


अवाहदेवी कस्बा में सड़क काफी संकीर्ण है। विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पास देते समय जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों ने सड़क किनारे दुकानें आदि बनाकर सड़क तक पक्के डंगे लगा रखे हैं। इसके चलते सड़क का विस्तारीकरण नहीं हो पा रहा है।

हालांकि लोनिवि ने पहले ही अवैध कब्जा धारकों को नोटिस दिया है। इसके चलते मंगलवार को लोनिवि के अधिकारी जेसीबी लेकर कस्बा में पहुंच गए। इस दौरान सड़क पर अवैध कब्जा कर बैठे करीब एक दर्जन से अधिक अवैध कब्जाधारकों का कब्जा हटाया गया। विभाग की मानें तो अवैध कब्जों को हटाकर सड़क का विस्तारीकरण किया जाएगा। बाकायदा सड़क किनारे पक्की निकासी नालियां भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


उधर, लोनिवि समीरपुर के एसडीओ राजकुमार का कहना है कि अवैध कब्जा लोगों की सहमति से ही हटाया गया है। कस्बा में अवैध कब्जों को हटाकर सड़क का विस्तारीकरण किया जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें