फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज चुकाने की चिंता में किसान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर। हार्टफेल होने से कर्जदार किसान की मौत हो गई। किसान पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था। इसमें से एक लाख बैंकों का और करीब 50 हजार रुपये गांव के लोगों का है। बताया जाता है कि जमीन अधिक होने के कारण किसान कर्जमाफी के दायरे में नहीं आता था।

विदोखरपुरई गांव के बाबूलाल यादव (70) के पास करीब 15 बीघा जमीन थी। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से इलाहाबाद बैंक से 70 हजार रुपये का कर्ज लिया था। क्षेत्रीय सहकारी समिति इंगोहटा से खाद बीज का करीब 30 हजार रुपये बाकी था। इसके अलावा गांव के लोगों से भी करीब 50 हजार रुपये कर्ज लिया था। दैवी आपदा के कारण कई साल से फसल न होने से कर्ज नहीं चुका पा रहे थे।
विज्ञापन


इसी की चिंता में परेशान थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे किसान को हार्टअटैक पड़ा गया। परिजन उन्हें कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। किसान के छह पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन


एक बेटे की शादी अभी नहीं हुई है। बेटे नंदकिशोर यादव ने बताया कि कर्ज के कारण पिताजी परेशान थे। शायद इसी कारण अटैक पड़ गया। इस मामले में अपर जिलाधिकारी कुंजविहारी अग्रवाल ने कहा कि किसान की मौत की जानकारी नहीं है। राजस्व विभाग से जांच कराई जाएगी।

-बैंक और गांव के लोगों का था करीब डेढ़ लाख कर्ज
-परिजन बेहाल, अभी एक बेटे की नहीं हुई है शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें