फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती लोकप्रियता के लिए मोदी भाजपाइयों पर भी दर्ज करवाएंगे केस : विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे। हमीरपुर में आयोजित युकां सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद मोदी ने कांग्रेस, सपा, बसपा, राजद समेत अन्य विपक्षी दलों पर सीबीआई और ईडी के माध्यम से झूठे केस बनाकर उन्हें फंसाने का प्रयास किया है। लेकिन बीते तीन वर्षों में एक भी भाजपा नेता पर सीबीआई और ईडी ने केस नहीं बनाया। इस तरह की कार्रवाई मोदी के बदले की विचारधारा को दर्शाती है।
विज्ञापन

विक्रमादित्य ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में नाम सामने आने पर लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को साइड लाइन करने के लिए उन पर चल रहे पुराने केसों को उठाया गया। कहा कि मोदी और शाह केवल हिंदुत्व की विचारधारा पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम, सिख और ईसाई के अलावा कई धर्मों के लोग देश में रहते हैं। इन कमजोर तबके के लोगों को ऊपर उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने परिवर्तन रथ यात्रा में केवल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को निशाना बनाया। इसके अलावा विकास के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की। जीएसटी भी पूर्व यूपीए सरकार की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें