मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में शुक्रवार को मिनी किट योजना के तहत चयनित किसानों को निशुल्क बीज वितरित किए गए। गोदाम प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र किसानों को योजना के तहत बीज किट उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार को सायर, मसगवा, पाटनपुर, मदारपुर, सिलौली, नायकपुरवा, इचौली,मकराव,टिकरी, सिजनौड़ा, सिसोलर, बुढ़ई, भैसमरी और कपसा सहित विभिन्न गांवों के 1978 किसानों को निशुल्क मिनी किट का वितरण किया गया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक पात्र किसान को उड़द व मूंग के चार-चार किलो, अरहर के तीन किलो तथा तिल, सामा और ज्वार के दो-दो किलो बीज दिए गए। (संवाद)