फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के विरोध में तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के साथ लगते कच्छवीं गांव के लोगों ने वीरवार को सड़क निर्माण के विरोध में तहसील कार्यालय बिझड़ी में धरना-प्रदर्शन किया। सड़क निर्माण को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हरिजन बस्ती लाहड़ी तरखाना में हाल ही में हुए सड़क निर्माण के विरोध में वीरवार को कछवीं गांव के चार दर्जन लोगों ने एकत्रित होकर तहसील प्रांगण बिझड़ी में सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी निजी जमीन पर किसी भी सड़क का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान दोनों गांवों के लोगों में विवाद हो गया था। इसके चलते प्रशासन ने इस भूमि की निशानदेही करने के लिए वीरवार का दिन तय किया था लेकिन जब तक तहसीलदार बिझड़ी मौके पर निशानदेही के लिए पहुंचे, कच्छवीं के लोग तहसील प्रांगण में एकत्रित हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पहले सप्ताह लाहड़ी तरखाना के लोगों ने निजी जेसीबी मशीन से सड़क निर्माण करवाया था लेकिन कछवीं के लोगों ने सड़क के निर्माण का विरोध किया था। कच्छवीं के बाशिंदों का कहना है कि सड़क का निर्माण उनकी मलकीयत भूमि पर से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क को डंगे और बाड़ लगाकर बंद कर दिया है। इस कारण सड़क निर्माण में विवाद पैदा हुआ है। तहसीलदार बिझड़ी प्रेम सिंह भाटिया का कहना है कि सड़क निर्माण के विवाद को हल करने के लिए सरकार से इस स्थान की डिमार्केशन के आदेश मिले हैं लेकिन लोगों के विरोध से दो महीनों के बाद लोगों की सहमति से जमीन की निशानदेही की जाएगी। सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक और सीपीएस इंद्र दत्त लखनपाल मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। उन्होंने उपस्थित लोगों से इसकी जानकारी ली और लाहड़ी गंाव के लिए हुए सड़क निर्माण का ग्रामीणों सहित दौरा किया। ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तहसीलदार बिझड़ी को उक्त जगह की निशानदेही बरसात के बाद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें