अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के 524 मतदान बूथों पर महिला मोर्चा की अगुवाई में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुतले फूंके गए और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई। नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री ने पनसाई पंचायत में महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया। इससे पहले पंचायत में शव यात्रा भी निकाली। सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने पटनौण पंचायत में महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया। बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने झंझयाणी पंचायत में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कृष्णा नगर में महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, राजेश ठाकुर, सुनील ठाकुर, अभिषेक, ध्यान चंद आदि उपस्थित रहे। जिला मुख्यालय के गांधी चौक में विजय पाल सोहारु, दीप बजाज, संदीप भारद्वाज, वेद भारद्वाज, सुमन कपिल, जोगेंद्र, राजीव ठाकुर, तेन सिंह आदि ने वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया। वार्ड-10 में नप अध्यक्ष सुलोचना देवी की अगुवाई में सीएम का पुतला जलाया गया। भोटा चौक में धर्मेंद्र शर्मा, अनिल सोनी, गुरुदेव दुबे, राज सोनी, हरबंस लाल, दोसड़का में त्रिलोक डडवाल, बड्ड़ू में वीना धीमान, बरोहा में प्यारे लाल शर्मा, गुलेला में अजय शर्मा, समीरपुर में जिला महामंत्री राकेश ठाकुर ने सीएम का पुतला जलाया। टिक्कर में मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, अमनेड़ में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी, मंडल सुजानपुर के ठाणा दरोगण बूथ पर महिला मोर्चा सुजानपुर की अध्यक्ष ने पुतला जलाया। अणु में बूथ-18 में नरेंद्र अत्री और रीना सिपहिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री को पुतला जलाया गया। उनके साथ बूथ प्रधान अणु विजय कुमार, जसवंत सिंह डोगरा, धर्म सिंह, राजेश ठाकुर, सलोचना देवी, आाशा देवी, तारा देवी, जग सिंह ठाकुर, सुमित वर्मा, पंकज पटियाल, मनोज शर्मा, नवनीत ठाकुर, अंकुश गुप्ता रहे। बगवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। नादौन भाजपा ने पनसाई बूथ पर विधायक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। भाजयुमो शहरी इकाई अध्यक्ष संदीप भाटिया, नपं पूर्व उपाध्यक्ष तरुण कपिल के नेतृत्व में सीएम का पुतला जलाया। नीरज जैन, ओमप्रकाश शर्मा, प्रताप चंद, दिनेश शर्मा, रफीक पोसवाल, अनंत राम शर्मा, रणजीत सिंह, अमर चंद, देश राज, बड़सर से कुलदीप ठाकुर, राजेश कुमार, पवन जगोता, विक्रम सिंह, मदन लाल, राज कुमार, अरविंद, हरमिंदर मौजूद रहे।