फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर भाजपा 11 अगस्त को करेगी सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। भाजपा अनुसूचित जाति के लोगों को सर्वधर्म समभाव से पार्टी विचारधारा से जोड़ने के लिए 11 अगस्त को अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन करेगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक रिखी निवास मैहरे में मोर्चा अध्यक्ष राम रतन की अध्यक्षता में हुई। इसमें मोर्चा की कार्यकारिणी के अलावा बूथ स्तर के मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि समय आ गया है कि सर्व धर्म समभाव की भावना को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर इन लोगों संपर्क करने तथा पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी की अनुसूचित मोर्चा के सदस्य राजेश कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राम रतन, महामंत्री राज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें