फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों को पोक्सो एक्ट के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। जिला बाल संरक्षण इकाई ने खंड कार्यालय बिझड़ी में एक दिवसीय कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एक दिवसीय कार्यशाला में जिला बाल विकास संरक्षण अधिकारी वंदना चौहान ने खंड के जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी सदस्यों और पंचायत प्रधान इत्यादि को बच्चों के अधिकारों और संरक्षण पर जानकारी और बेटियों के लिंग अनुपात में आ रही कमी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के लिए बनाए विशेष पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। बाल विकास संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार ने बाल बालिका सुरक्षा योजना के बारे में सदस्यों को बताया। विकास खंड अधिकारी बिझड़ी बलिंद्र सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को बाल विकास के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित बाल संरक्षण अधिनियम के बारे में चर्चा की। इस इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत ब्लॉक बिझड़ी में इस माह जन्मी बेटियों के अभिभावकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन अंजु चंदेल, वाइस चेयरमैन पवन जगोता, जिला परिषद सदस्य अरविंद कौर, राजेश कुमार, बीडीसी सुनील दत्त, संरक्षण अधिकारी यूएस परमार, विनीत कुमार, अजय कुमार, अंजु कुमारी, सुभाष राठौर, लक्की, प्रधान सतीश सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें