फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में भरे जाएंगे अध्यापकों के 62 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापकों के 62 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ड्राइंग अध्यापकों के 11 पदों को बैच आधार पर अनुबंध में भरने के लिए साक्षात्कार 22 जुलाई को लिए जाएंगे। साक्षात्कार में कला अध्यापकों के सामान्य वर्ग में पांच पदों को भरने के लिए 2004 बैच, ससमान्य आईआरडीपी वर्ग के एक पद के लिए 2006 बैच, एससी वर्ग के दो पदों के लिए 2006 बैच, एससी आईआरडीपी वर्ग के एक पद के लिए अप टू डेट, ओबीसी के दो पदों के लिए 2007 बैच के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। भाषा अध्यापक के छह पदों को भरने के लिए 24 जुलाई को साक्षात्कार किए जा रहे हैं। सामान्य वर्ग के चार पदों के लिए 2005 बैच, ओबीसी के एक पद के लिए 2015 बैच और एससी के एक पद के लिए 2015 बैच के अभ्यर्थी साक्षात्कार में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ आ सकते हैं। 11 जुलाई को भाषा अध्यापकों के शेष 22 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। 12 जुलाई को शास्त्री के 23 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू होंगे। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को बायो डाटा के साथ पिछड़ा क्षेत्र या पिछड़ी पंचायत से संबंधित प्रमाण पत्र, भूमिहीन परिवार या एक हेक्टेयर से कम भूमि का प्रमाण पत्र संबंधित तहसीलदार द्वारा सत्यापित हुआ, बेरोजगारी प्रमाण पत्र यदि परिवार को कोई भी सदस्य सरकारी और गैर सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं है। एनसीसी, राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, स्काउट एंड गाइड का प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित, एकल महिला का प्रमाण पत्र, एक लड़की या अनाथ का प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र लाना या संलग्न करना अनिवार्य है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक रवित चंद कटोच ने कहा कि 62 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें