फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग फीस 200 फीसदी बढ़ाने पर भड़के कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। व्यापार मंडल हमीरपुर का प्रतिनिधिमंडल पार्किंग फीस बढ़ोतरी के विरोध में अतिरिक्त उपायुक्त रूपाली ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पार्किंग फीस की बढ़ोतरी का विरोध किया। साथ ही पार्किंग फीस को पहले की तर्ज पर रखने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों में वेद प्रकाश भारद्वाज, सुनील कुमार, नीरज, विपिन, राजकुमार, प्रवीश शर्मा, अजय शर्मा, सुदेश, पवन, शेखर, अश्वनी जगोता, धीरज कौशल, विकास चोपड़ा, विपिन शर्मा, वितुल गुप्ता, अश्वनी ठाकुर, राजकुमार, संजीव कुमार, नरोत्तम आर्य, शांति वर्मा और सुनील का कहना है कि प्रशासन ने पार्किंग फीस में 200 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है जबकि पार्किंग स्थल में सुविधाएं शून्य हैं। पार्किंग स्थल में न कोई सीसीटीवी कैमरा है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। ऐसे में पार्किंग फीस में बढ़ोतरी करना गलत है। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल में अधिकतर सरकारी और अर्ध सरकारी गाड़ियां पार्क होती हैं। इनसे कोई पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जाता है। कारोबारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि जल्द ही बढ़ाया हुआ पार्किंग शुल्क वापस नहीं लिया तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें