फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा मांगों का ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सुजानपुर ने मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा। इसमें कॉलेज परिसर में मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की गई। विद्यार्थियों की मांग की है कि कॉमर्स ब्लॉक की मरम्मत करवाई जाए। साथ ही कॉमर्स ब्लॉक में एक लाइब्रेरी बनाने की मांग की गई। कॉलेज में जिम, सभी ब्लॉकों के शौचालयों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, साइंस ब्लॉक में डेस्कों की व्यवस्था, म्यूजिक और इकॉनोमिक्स प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने, कैंटीन के खराब पड़े पंखों को ठीक करवाने, कॉलेज परिसर में फर्स्ट एड बाक्स की सुविधा और छात्रों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण देने की मांग की ताकि आपातकाल में विद्यार्थी अग्निशमन यंत्र चला सके। विद्यार्थी परिषद ने अल्टीमेटम दिया है कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो उन्हें आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


केवी के छात्रों ने किया पौधरोपण
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। ईको क्लब प्रभारी जसदीप कौर ने कहा कि कार्यक्रम में रेंज अधिकारी संदीप कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान शीशम, कचनार, जामुन, आंवला, बेहड़ा, हरड़ के पौधे बांटे गए। छात्रों ने पौधों को खाली जमीन पर रोपा। आरओ संदीप कुमार ने छात्रों को पौधरोपण के लाभ बताए। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, जितेंद्र कौशल, मुकेश कुमार, भारत भूषण, पंकज कुमार, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दिनेश जंबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें