फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार बने दलित शोषण मुक्ति मंच के संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। दलित शोषण मुक्ति मंच ने जिला मुख्यालय में एक सेमीनार लगाया। इसमें सीपीआईएम के जिला सचिव जोगेंद्र ठाकुर मुख्यातिथि रहे। इस मौके पर उन्होंने देश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि गुजरात और उत्तर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों से देश के हालात बिगड़ रहे हैं। इस मौके पर दलित शोषण मुक्ति मंच का भी गठन किया गया। इसमें राजकुमार को संयोजक और शशि कुमार को सह संयोजक चुना गया। इसके साथ 15 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। इसके बाद मंच ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इसमें भूमिहीन दलितों को 10 कनाल जमीन देने, एससी-एसटी के रिक्त पदों को जल्द भरने, निजी और आउटसोर्स भर्तियों में आरक्षण लागू करने, दलितों के लिए राज्य में सब प्लान बनाने, छुआछूत रोकने को सख्त कानून बनाने, संविधान में 85वें संशोधन अधिनियम को लागू करने, प्रदेश में दलित शोध संस्थान खोलने, यूपी में दलितों पर हमले करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस सेमीनार में कश्मीर सिंह ठाकुर, अनिल मनकोटिया, प्रताप राणा, सुरेश कुमार, कश्मीर भाटिया, शशि कुमार, पवन, पुरुषोत्तम, अनीता और उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें