अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर/भोरंज/भोटा (हमीरपुर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की सुजानपुर के तहत पटलांदर शाखा में वित्तीय ग्राहक जागरूकता शिविर लगाया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत रंगड़ के गांव टपरा में हुआ। बैंक प्रबंधक अनिल कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। वहीं भोरंज की शाखा उखली ने गांव पांडवी में वित्तीय शिविर लगाया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक हितेंद्र ठाकुर, पंचायत प्रधान कंचन कुमारी, उपप्रधान राजेंद्र डोगरा, सुरजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, रणजीत सिंह और एफएलसी लेखराज पटियाल मौजूद रहे। केसीसी बैंक भोटा शाखा ने ग्राम पंचायत सौर में आयोजित शिविर में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर शाखा प्रबंधक हेमंत गुप्ता, राज कुमार गुलेरिया, विवेक ठाकुर, सौर पंचायत प्रधान यशवंत सिंह, उपप्रधान बलवीर सिंह, विवेक ठाकुर, मुखत्यारी देवी, अर्चना देवी, सुमन शर्मा, सुरेखा, रंजना, सीमा, पूर्ण चंद, राजकुमार, देसराज और धनिराम मौजूद रहे।भोरंज में हिमाचल ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ओम प्रकाश ने लोगों को ई-बैंकिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक करवाने और बैंक सेवाओं और स्कीमों का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर पंचायत प्रधान गरीब दास, राज कुमार, नरेश कुमार, कांता पठानिया, कुलदीप सिंह, आशा कुमारी, संतोष कुमारी, उर्मिला देवी, उत्तम चंद, पवन कुमार मौजूद रहे।