फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए दो दिन में थोक सब्जी मंडी हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। डीएम अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सब्जी विक्रेता संघ ने सब्जी मंडी स्थानांतरण आदेश पर कुछ दिन का समय मांगा है। डीएम ने मोहलत देने से इनकार कर दो दिन के अंदर थोक सब्जी मंडी कोट बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में 119 शिकायतों में से एक का निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन


सब्जी व फल मंडी अध्यक्ष रशीद राईन ने बताया प्रशासन द्वारा दो दिन में सब्जी मंडी कोट बाजार से स्थानांतरित करने के आदेश दिया हैं। ईद का त्योहार होने के कारण दो दिन में मंडी हटाना संभव नहीं है। डीएम ने सब्जी मंडी न हटाए जाने पर जुर्माना लगाने के आदेश एसडीएम को दिए हैं। मझगवां थाने के टोला रावत गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि बीते 14 मई को उसके घर से लाखों के जेवर चोरी हुए थे।

उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने की शिकायत की। इटायल गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि चार दिन पहले उसकी पत्नी के साथ गांव के ही दबंग ने दुष्कर्म किया था। पुलिस चार दिन से आरोपी को थाने में बैठाए है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मझगवां निवासी श्याम किशोर ने शौचालय की दूसरी किस्त में बीडीओ पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बरौली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि विद्युत कनेक्शन कराने पर विभाग ने 6 माह पूर्व मीटर लगा दिया था। लाइन अभी तक नहीं जोड़ी गई जबकि उसे दो बिल भेज दिए हैं। डीएम ने सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन



मोहलत न मिलने पर व्यापारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें