फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई, एबीवीपी ने सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर/बड़सर। डिग्री कॉलेज हमीरपुर की एसएफआई इकाई ने वीरवार को अपनी मांगों और कॉलेज परिसर में छात्रों को आने वाली समस्याओं के बारे में एक मांग पत्र कॉलेज प्रधनाचार्य डॉ. एचएस जंवाल को सौंपा। इकाई सचिव आदेश कुमार ने बताया कि मांग पत्र में प्रधानाचार्य से कॉलेज परिसर में उगी घास को साफ करवाने, शौचालयों में सफाई व्यवस्था उचित बनाने, पानी की टंकियों को साफ रखने, कॉलेज में बस पास काउंटर की सुविधा देने, कमरों, पंखों और खिड़कियों की मरम्मत करवाने, बंद पड़े कॉलेज का जिम दोबारा खोलने और मशीनों की मरम्मत करवाने, कैंटीन में पानी की उचित सप्लाई की मांग की गई। इकाई प्रधान करुण ठाकुर ने कहा कि अगर समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो एसएफआई बड़ा आंदोलन करेगी।
इस मौके पर इकाई सदस्य अवंतिका, मनुप्रिया, साहिल ठाकुर, आकाश, प्रतीक्षा ठाकुर, हिमानी, अभिषेक शर्मा, विशाल, आदर्श, निशा, शिवानी, अनु और रजत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिग्री कॉलेज बड़सर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने मांगों को लेकर प्रधानाचार्य को मांग पत्र सौंपा। सदस्य साहिल नरोता ने बताया कि कॉलेज में टीचिंग और नॉन टीचिंग के रिक्त पदों को भरने, पुस्तकालय को खोलने, बाहरी तत्वों को रोकने के लिए सुरक्षा कर्मचारी की तैनाती करने, पानी की टंकियों में साफ-सफाई रखने जैसी समस्याओं को पूरा करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि कॉलेज से दो प्रवक्ताओं का तबादला हो गया जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी। इस मौके पर अभिषेक धीमान, रक्षित बन्याल, अजय ठाकुर, अमृत पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें