फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार उत्तर पुस्तिकाओं को हुआ मूल्यांकन

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
जीआईसी में मूल्यांकन करते परीक्षक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में शुक्रवार को 15,066 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। इस दौरान एक उत्तर पुस्तिका में पांच सौ का नोट निकला।
विज्ञापन

शिक्षक सेवा नियमावली के तहत मूल्यांकन कार्य को भी शामिल किया गया है। इसके बावजूद परीक्षक मूल्यांकन कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि जिले के दो मूल्यांकन केंद्राें में लगाए गए 699 परीक्षकों में से शुक्रवार को मात्र 466 परीक्षक ही उपस्थित रहे।

इंटर की उत्तर पुस्तिकाआें के मूल्यांकन को जीआईसी में लगाए गए 299 परीक्षकों में 180 ही उपस्थित रहे। यहां 7931 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उप नियंत्रक योगेश ज्ञानी ने बताया कि केंद्र में अब तक 9529 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। वही इस्लामियां इंटर कालेज में चल रही हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 400 परीक्षक लगाए गए हैं। जिसमेें 286 परीक्षकों ने 7135 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप नियंत्रक शमशाद अहमद ने बताया कि अब तक 17,135 पुस्तिकाओें का मूल्यांकन कार्य किया जा चुका है। डीआईओएस डा. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि गैरहाजिर परीक्षकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें