फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 15 बच्चों के मॉडल मंडल प्रतियोगिता के लिए चयनित

Sat, 15 Nov 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के जीजीआईसी में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मेहंदी प्रतियागिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम घनश्याम मीना ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि बच्चों ने जल संरक्षण भौतिक विज्ञान जैविक खेती जैसे विषयों पर व्यावहारिक और प्रायोगिक मॉडल तैयार किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने अपने विचार रखे
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेठ छोटेलाल एकेडमी राठ के प्रत्यूष को मिला। द्वितीय स्थान एएमबीएम हमीरपुर की तृप्ति और सृष्टि को मिला। तृतीय स्थान सार्थक त्रिपाठी ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त इंशा लक्ष्मी तनिष्क अंशिका अवस्थी हरीश मदन रेहान प्रिंस संकल्प भास्कर सहित 15 विद्यार्थियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें