फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलों की चार जोड़ी ने सेमी फाइनल मुकाबले में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बा स्थित कपसा मार्ग पर बुंदेलखंड स्तरीय बैल दौड़ प्रतियोगिता का सेमी फाइनल शनिवार को हुआ। यहां जीतीं चार जोड़ियां रविवार को फाइनल में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन हुसैनगंज मोहल्ले के युवाओं ने कराई है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कपसा मार्ग रेलवे क्रासिंग के पास दौड़ के लिए 16 बैल जोड़े एकत्र हुए। जिसमें महोबा, बांदा, हमीरपुर आदि क्षेत्रों से आए थे। सेमीफाइनल दौड़ प्रतियोगिता में एक किमी से अधिक की दौड़ में चार जोड़ी बैलों फाइनल दौड़ के लिए चुनी गई।

जिसमें प्रथम टोली में संतोष खन्ना, द्वितीय टोली में रंजीत यादव मोहनपुरवा व तृतीय टोली में मकसूद परछा तथा चौथी टोली में प्रथम आए अवघर नाना बबेड़ी की बैल जोड़ी रही।
विज्ञापन


रविवार को फाइनल दौड़ में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामकिशोर व विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान होंगे। कमेटी अध्यक्ष जावेद मेजर, अनीस सऊदी, शहजाद महतो, रोझिम, सनी शेखर, जुबैर लखनऊ, मोहम्मद यूसुफ, झब्बू ठेकेदार, जुनैद, कुवैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बैल दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें