फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए जेल जाने को तैयार : कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में छह दिवसीय महा हड़ताल के दूसरे दिन कलक्ट्रेट प्रांगण में कर्मचारी डटे रहे। कर्मचारी व शिक्षक कार्यों से विरत होकर हड़ताल में शामिल हुए। कहा कि उनकी हड़ताल जारी रहेगी, वह जेल जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे दिलीप सिंह गौतम ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली के लिए मांग की और आरपार की लड़ाई का एलान किया। देवेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि हमें नई पेंशन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। कौशल किशोर मिश्रा ने सरकार को चेताया कि मांगे नहीं मानीं तो जेल जाने को भी तैयार हैं।

धरने में अशोक कुमार निगम, सुनील श्रीवास्तव, कौशल किशोर, पुनीत विश्वकर्मा, मैयादीन, नितिन सिंह, ओमप्रकाश, सुंदर लाल, आशीष मिश्रा, ब्रजमोहन यादव, रमासिंह, संगीता गुप्ता आदि कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी भगत वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी 12 फरवरी तक हड़ताल पर हैं।

विद्यालय एवं कार्यालय पूर्णतया बंद रहेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार मांग पूरी नहीं करती है, तो हम आगे एक वृहद रूप जन आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें