फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों के मुहाने पर गंदगी से दर्जनों परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)।
बरसात में निकास नालियों की गंदगी वार्ड-1 और 2 के मुहाने पर जमा हो रही है। इससे दोनों वार्डों के मुहाने पर बने मकानों के परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों वार्डों की पूरी गंदगी इस मुहाने पर जमा हो रही है। हालांकि संबंधित विभाग को समस्या के बारे में कई बार बताया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों में नपं की कार्यप्रणाली को लेकर रोष पनपना शुरू हो गया है। लोगों में केशव, मुकेश, मनोज, रविंद्र, निखिल, मुनीश, शुभम, नितिन, राजेश, अजय, विजय, रितेश का कहना है कि वार्ड-1 और 2 के आखिरी मुहाने पर कई मकान है। दोनों वार्डों की पूरी गंदगी बारिश के चलते मुहाने पर जमा हो रही है। यहां बीमारियां फैलने का अंदेशा है। हालांकि समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान न होने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। नपं नुमाइंदों से मांग की है कि दोनों वार्डों के मुहाने पर जमा हुई गंदगी को जल्द साफ किया जाए। मुहाने पर बने नाले का तटीकरण भी किया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी का कहना है कि समस्या के उनके ध्यान में है। जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें