हमीरपुर । कौमी एकता सप्ताह पर एडीएम विनय प्रकाश ने कहा कि कौमी एकता सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य सभी धर्म के लोगों में आपसी सौहार्द पूर्ण और भाईचारे को बनाए रखना है।
एक दूसरे की धार्मिक विशेषताओं और संस्कृति का सम्मान करना है। हमें एकता के गुण प्रकृति विरासत में मिले हैं। ऐसी संस्कृति किसी और देश में देखने को नहीं मिलती यह केवल हमारे भारत देश में ही है।
जलीस खान, अब्दुल रशीद कुरैशी, गणेश सिंह विद्यार्थी, तेजबहादुर मिश्रा, विजय जाटव, गुरुदेव सिंह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन सहायक चकबंदी अधिकारी नौशाद ने किया। ब्यूरो