अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर । कांग्रेस पार्टी हमीरपुर में पथ यात्राओं से जनता को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करेगी और भाजपा की भ्रामक चालों का भंडाफोड़ करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला हमीरपुुर के सभी विधान सभा क्षेत्रों में 18 जुलाई से पथ यात्राओं का आयोजन किया जाएगा जो 21 अगस्त तक जारी रहेगा। पथ यात्राएं तीन चरणों में पूरी की जाएंगी। पहले चरण में 18 से 25 जुलाई तक यात्रा की जाएगी। दूसरे चरण में एक से सात अगस्त तक और अंतिम चरण की यात्रा 15 से 21 अगस्त तक होगी। पदयात्रा से जहां पर कांग्रेस पार्टी के कार्यों का उल्लेख घर-घर जाकर किया जाएगा। बैठक में पीसीसी डेलीगेट राजेंद्र जार, केसीसीबी निदेशक अनिल वर्मा, राम चंद्र पठानिया, सुमन भारती, राजकुमार चौधरी, अजय शर्मा, राजेंद्र वर्मा, विपिन ढटवालिया, राजेश ठाकुर, राजीव मैहर, सुनील कुमार, होशियार सिंह, चेतन लखनपाल, मदनलाल कौंडल, राज धीमान, कमल पठानिया, नरेश लखनपाल, सुभाष चंद, सरोज कुमारी, राजेश राणा, धर्म सिंह, जगदीश चंद्र, हितेंद्र, सिकंदर मौजूद रहे।