फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला देवी ने झनिक्कर से धरमाड़ा सड़क के निर्माण कार्य का बुधवार को जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्माण कार्य को तय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला देवी ने कहा कि झनिक्कर से धरमाड़ा वाया छौं सड़क के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इस बजट में सड़क और पुलियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके बाद सड़क को पक्का और डंगों के निर्माण के लिए सरकार से 25 लाख की मांग की गई है। प्रमिला देवी ने बधाणी सड़क पर भी पुलियों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ लोनिवि के एसडीओ केसी कमल भी साथ में रहे। प्रमिला देवी ने कहा कि झनिक्कर से धरमाड़ा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के गृह क्षेत्र में है। इसके बावजूद आज तक ग्रामीणों को सड़क सुविधा प्राप्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें