गहरौली (हमीरपुर)। एडीएम नमामि गंगे विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव में जांच पड़ताल की। इस दौरान पाइप लाइन से पानी खींच रहे 13 पंप जब्त किए हैं। पंप लगाकर पानी खींचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पाइप लाइन में टेल तक पानी पहुंचाने की कवायद में जुटी टीम ने पाया कि लोग अवैध रूप से पंप लगाकर पानी खींच लेते हैं। जिससे पानी आगे नहीं जा पाता है और ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। एडीएम ने बताया कि मौके से 13 पंप जब्त किए। अग्रिम आदेश तक उपभोक्ता की सुपुर्दगी में दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा और कोई भी पंप लगाकर पानी खींचता मिला तो सख्त कार्रवाई होगी। (संवाद)