राठ। सीएचसी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण प्रस्तावित है। जिसमें 126 प्रकार की जांचों की सुविधा होगी। एसीएमओ डॉ. महेशचंद्रा के साथ आए मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार ने जगह का निरीक्षण किया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया योजना में ब्लॉक स्तर पर ढाई हजार वर्ग फीट की आवश्यकता होगी। यूनिट में लगभग 126 प्रकार की जांचें, उनका रिपोर्ट कार्ड व संक्रमण सहित विशेष बीमारियों की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन फीड की जाएगी।
मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक चित्रकूट धाम बांदा आलोक कुमार ने बताया 1000 वर्ग फीट पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, 500 वर्ग फीट में एचएलआई सेल के अंतर्गत भवनों का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन देखी जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के जेई आरके अवस्थी, आवास विकास के जेई हेमेंद्र कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव, डीएस वर्मा आदि मौजूद रहे।