हमीरपुर। जिले में 24 घंटे में 12 कोरोना संक्रमित मिले है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को आरटीपीसीआर की 1014 व एंटीजन की 737 जांचों के सैंपल जुटाए। जिसमें 12 संक्रमित मिले है। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर किशोरियों को 2856 व कुल 8866 टीके लगाए गए। जबकि 171 लोगों को बूस्टर डोज दी गईं। सीएमओ डॉ. एके रावत ने बताया कि शहर से आठ, राठ से एक, मौदहा से एक, सुमेरपुर से तीन व कुरारा के पांच मरीज शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों को 2856 व कुुल 8866 लोगों को टीकाकरण किया गया है। वहीं 171 लोगों को बूस्टर डोज दी गई है।