फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 बकायेदारों की जमीन बैंक करेगा नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 4.64 करोड़ की बकायेदारी की वसूली के लिए 60 किसानों के खिलाफ सहकारी ग्राम विकास बैंक ने कार्रवाई शुरू की है। बैंक के अधिकारी ने बकायेदारों की बंधक जमीन के नीलाम करने के लिए नोटिस जारी कर दी है।
विज्ञापन


सहकारी ग्राम विकास बैंक, शाखा हमीरपुर ने 20 बड़े बकायेदारी की सूची तैयार की है। इसमें रामेश्वर, राजेंद्र, माधव प्रसाद, रामकृपाल, रामशरण, मलखान, रामकिशोर, फेरन सिंह, रामकली पत्नी कमतू, श्रीचंद्र, सूरजबली, शिवकली, घसीटा, शिवरतन, भीषम, टिर्रा, मान सिंह, मुन्ना, प्रेमशंकर, रघुवीर शामिल है।

इन पर बैंक का 1,1515674 रुपये बकाया है। वहीं मौदहा शाखा ने भगवानदीन, मिराजुद्दीन, मंगल, प्रेमप्रकाश, उदयभान सिंह, सीताराम, रामा शंकर, राजेंद्र सिंह, वरदानी, रामप्रकाश, याकूब खां, मकरचंद्र सिंह, जयंती देवी, परमेंद्र सिंह, बाबूराम, राजन सिंह, कल्लू, टुट्टी, मजीद खां, रामविशाल पर 3820284 रुपये बकाया है। राठ बैंक के 20 बड़े बकायेदार किसानों पर 31105973 रुपये बकायेदारी है।
विज्ञापन


इनमें लक्ष्मी प्रसाद, टुटिया, घसीटा, उत्तम सिंह, शिवचरन, रामसेवक, दुर्जन, रामेश्वर, हिंदुपत, जियालाल, बबलू, प्रताप सिंह, दुलीचंद्र, भानु प्रताप, छबीली पत्नी दीनदयाल, मनीराम, भगवती प्रसाद, गबड़ू, मान सिंह व भानू प्रताप सिंह शामिल हैं। शाखा प्रबंधक रिजवान अहमद अंसारी ने बताया पूरे जिले में 60 किसानों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


इन किसानों पर 4.64 करोड़ से अधिक की धनराशि बकाया है। बताया शासन से एक मुश्त समाधान योजना लागू है, जो 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।

4.64 करोड़ की वसूली के लिए सहकारी ग्राम विकास बैंक ने शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें