फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायल्टी होने के बावजूद मौरंग को अवैध बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी से चौकी प्रभारी की शिकायत
विज्ञापन

कहा, रायल्टी पर भी मौरंग को अवैध बता दर्ज करा दी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। कुछेछा गांव निवासी युवक मकान के निर्माण के लिए आनूपुर से अंडरलोड मौरंग ट्रक में लादकर रायल्टी के साथ ले जा रहा था। उसे कुछेछा चौकी पुलिस ने पकड़ लिया और कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के कंडौर गांव निवासी विपिन कुमार सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह कोतवाली के कुछेछा में भवन निर्माण करा रहा है। बताया कि मकान के प्लास्टर कराने के लिए उसने शुक्रवार की दोपहर आनूपुर मोड़ स्थित लाला चौरसिया से डंप मौरंग खरीदी। ट्रक में अंडरलोडिंग के साथ रायल्टी लेकर कुछेछा जा रहा था। बताया कि निर्माणाधीन मकान के सामने ट्रक के पहुंचने पर चौकी इंचार्ज कुछेछा व बिना वर्दी में दो सिपाही आए। और ट्रक चालक संजय से पैसों की मांग कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चालक को मारने-पीटने लगे जिससे शोर शराबा सुनकर मौके पर सतेंद्र सिंह, शिवम सिंह व अखिलेश आए, लेकिन चौकी इंचार्ज ने एक नहीं सुनी और ट्रक को चौकी में खड़ा करा दिया। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज अवनेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ट्रक में मौरंग चोरी कर ले जाई जा रही थी। सर्वेयर बृजभूषण तिवारी ने सर्वे कर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उन्होंने चालक के साथ कोई मारपीट नहीं की और न ही कोई गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें