फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम में भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की। वहीं मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन ने हमेशा कर्मचारियों का शोषण किया है। इसमें परिवहन मंत्री जीएस बाली और प्रबंध निदेशक का सीधा हाथ है। उन्होंने कहा कि 16 जून 2016 को कर्मचारियों ने 48 घंटे हड़ताल की थी लेकिन हड़ताल के दौरान एक दिन का काटा वेतन सरकार ने अब तक जारी नहीं किया है। इनका आरोप है कि कर्मचारियों का वेतन रोक अधिकारियों का वेतन जारी कर दिया है। ऐसे में निगम प्रबंधन दोहरी नीति अपना रहा है। इसके चलते कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन और प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द ही उनका एक दिन का वेतन जारी नहीं किया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर सचिव संजीव कुमार, संयोजक सुभाष चंद, उपप्रधान दिनेश कुमार, शेर सिंह, गोल्डी कुमार और रणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें