फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर कॉलेज में पढ़ाए जाएंगे वोकेशनल विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। डिग्री कॉलेज हमीरपुर में नए शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए बीए/बीएससी/बीकॉम के साथ-साथ इस साल दो नए डिग्री पाठ्यक्रमों रिटेल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन में 16 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेज में तीन वर्षीय वोकेशनल डिग्री पाठ्यक्रम रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी भी पढ़ाए जाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल ने बताया कि प्रदेश उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने कॉलेज में रिटेल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन पाठ्यक्रम इसी सत्र से चलाने की अनुमति दी है। इन दोनों डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए कॉलेज में 40-40 सीटें स्वीकृत हुई हैं। इस साल प्रत्येक कोर्स में बारहवीं की मेरिट के आधार पर 40 -40 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। इन पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, तृतीय एवं पांचवें सत्र में भी प्रवेश के लिए प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। डॉ. जंवाल ने बताया कि हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से बारहवीं में वोकेशनल विषय पढ़कर आए विद्यार्थियों को रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी पाठ्यक्रमों में वरीयता दी जाएगी। जिन विद्यार्थियों के माता-पिता की सालाना आय दो लाख से कम होगी, उन्हें सरकार प्रतिमाह एक हजार रुपये कौशल विकास भत्ता भी देगी। 16 जून से कॉलेज कार्यालय से प्रवेश संबंधी आवेदन प्रपत्र और विवरणिका प्राप्त कर सकते हैं। ये आवेदन कॉलेज प्रवेश समिति के पास 23 जून तक जमा हो जाने चाहिए। 24 से 27 जून तक कॉलेज के सूचना पट्ट पर मेरिट लिस्ट लगा दी जाएगी। 28 से 30 जून तक कार्यालय में प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें