फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठार में दो हफ्ते से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भरमोटी कुठार गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। समस्या के बारे में आईपीएच विभाग को कई बार बताया जा चुका है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। ग्रामीणों में सुरेश कुमार, मुकेश, सचिन, देशराज, सुलोचना देवी, सीतो देवी, फूला देवी, सरस्वती देवी, मलका देवी का कहना है कि बीते दो सप्ताह से गांव में पेयजल आपूर्ति पूर्णतया ठप है। गर्मियों में अकसर गांव में पेयजल की दिक्कत रहती है। लोगों का आरोप है कि समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार बताया जा चुका है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पेयजल आपूर्ति न होने से करीब तीन दर्जन परिवार पूरी तरह पेयजल स्रोतों पर निर्भर हैं। लोगों ने विभाग से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। आईपीएच विभाग नादौन के एसडीओ मीर चंद का कहना है कि कुठार गांव की पेयजल समस्या का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें