फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरलू मारने वाले अध्यापकों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला के सरकारी स्कूलों में दूसरे स्कूलों के अध्यापकों की अनावश्यक आवाजाही पर अब शीघ्र प्रतिबंध लगने वाला है। विभाग ने जिला के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस बारे में लिखित में फरमान जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि कई अध्यापक अपने सहयोगी के तबादला पर उन्हें ज्वाइनिंग करवाने को साथ जा रहे हैं। ऐसे मामलों में कुछ स्कूल प्रभारियों के नाम भी सामने आए हैं। कई अध्यापक आए दिन उपनिदेशक कार्यालय के अनावश्यक चक्कर काटते हैं। स्कूलों से अध्यापकों के अनुपस्थित रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसका असर सालाना परीक्षाओं के समय देखने को मिल रहा है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग ने ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई कर जिला के सभी सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को लिखित फरमान जारी किए हैं। स्कूल प्रभारियों को भेजे नोटिस में कहा गया है कि अगर कोई अध्यापक या स्कूल हेड ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इस कड़ी में शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में भी विजिटर रजिस्टर की व्यवस्था की गई है। कार्यालय आने वाले अध्यापकों को यहां आने का उद्देश्य, अपना नाम और स्कूल का पता लिखना अनिवार्य किया गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान ने कहा कि कुछ स्कूलों के अध्यापकों की शिकायतें मिली हैं। इसके बाद ऐसे आदेश जारी किए गए हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें