बड़सर में आयोजित रक्त दान शिविर में रक्तदान करते युवा।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। यात्रा जनकल्याण एनजीओ की ओर से शनिवार को बड़सर में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 103 लोगों ने रक्तदान किया।
एनजीओ के सदस्यों ने कहा कि इस तरह का रक्तदान शिविर पहली बार आयोजित किया है। एनजीओ की ओर से हर वर्ष इस तरह के रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे।