फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। झमाझम बारिश ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बुवाई के लिए तैयार पड़े खेतों में बारिश होने से दलहनी व तिलहनी फसलें पिछड़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बीते तीन दिन में 105 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

कारीमाटी गांव निवासी किसान रामऔतार ने बताया कि तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे तिलहनी फसलों पर संकट मंडरा रहा है। बताया कि करीब तीन बीघे जमीन है। जिसमें अभी तक दस हजार रुपये की जुताई करा चुका हूं। बुवाई की तैयारी कर रहे थे कि बारिश शुरू हो गई।
पत्योरा निवासी किसान अजयपाल ने बताया कि जब ही खेतों की जुताई आदि करके बुवाई की तैयारी करते हैं। तभी बारिश शुरू हो जाती है। कहा कि खेतों में ताव आने में एक सप्ताह का समय लग जाएगा। जिससे दलहनी व तिलहनी फसलें पिछड़ रही हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा. प्रशांत ने बताया कि अभी दो दिनों तक मौसम खराब रहने की उम्मीद है। कहा कि अक्तूबर माह में रबी सीजन की सब्जी मटर, मटर, लाही, सरसों, अलसी, मसूर की बुवाई का उत्तम समय माना गया है। जिसमें तिलहनी फसलों की दीपावली तक बुवाई हो जानी चाहिए। इसके बाद उत्पादन में प्रभाव पड़ता है। कहा कि कुछ किसान भाई ने सितंबर माह में तिलहनी फसलों की बुवाई कर दी है। जिनका काफी नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार पांच अक्तूबर को 33 मिलीमीटर, छह अक्तूबर को 21 मिलीमीटर व सात अक्तूबर को 51 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। अब तक कुल 105 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

रमेशचंद्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें