हमीरपुर। उप संभागीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन रिक्शा सहित कुल 10 वाहनों पर सीज की कार्रवाई की है। आठ रिक्शा का चालान किया है। एआरटीओ प्रर्वतन अमिताभ राय ने बताया कि शुक्रवार को उन ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बकाया टैक्स न जमा करने वाले छह वाहनों पर सीज की कार्रवाई की गई है। इनसे एक लाख से अधिक का टैक्स जमा कराया गया है। 22 चक्का ट्रेलर का परमिट समाप्त होने पर उसपर सीज की कार्रवाई करते हुए कुछेछा चौकी में खड़ा कराया गया है। साथ ही 90 हजार से अधिक का जुर्माना एवं टैक्स लगाया गया है।