फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शातिर चोर ने ट्रेन में डकैती का मारा 'सैकड़ा'

Thu, 11 Jul 2013 10:00 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महज पांचवीं पास, लेकिन वह जब आईफोन को अंगुलियों पर नचाता, तो स्मार्टफोन के शौकीन देखते रह जाते।
विज्ञापन


लैपटॉप अप्लीकेशन की जानकारी देख लोग उसे को इंजीनियरिंग छात्र समझ बैठते।

महिला मित्र के साथ चलने वाला यह शातिर चोर मौका पाकर एसी बोगियों के हाईक्लास यात्रियों का सामान चुरा लेता था।

आखिरकार जीआरपी ने दबोचा
बुधवार को जीआरपी लखनऊ ने शिवम शर्मा को चारबाग स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ दबोचकर एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। उसके पास से दस बेशकीमती फोन, दो डिजिटल कैमरे, तीन लैपटॉप, तीन लाख रुपये के जेवरात और 28 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

गिरोह में अखबार से जुड़ी काकोरी निवासी महिला सहित तीन अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जीआरपी टीमें रवाना कर दी गई हैं।

एक महिला पत्रकार भी थी शामिल
बाजार खाला के करेटा का शिवम एक साप्ताहिक अखबार में काम करने वाली अपनी महिला मित्र और दो साथियों के साथ रात के समय चलने वाली ट्रेनों में सफर करता था। महिला मित्र को लेकर जनरल टिकट लेकर एसी बोगियों में चढ़ जाता था।
विज्ञापन


कई ट्रेनों में की चोरी
उसने मरुधर एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में दो साल के दौरान चोरियों की 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। लखनऊ में ही 35 चोरियों की बात कबूली हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली, जयपुर, झांसी, इलाहाबाद, वाराणसी और पटना में 70 से ज्यादा चोरियां की हैं। चोरी में मिले रुपयों को बैंक के खाते में जमा करता था।

12 लोगों का बनाया था गैंग
शिवम के गिरोह में अलग-अलग जगहों पर सक्रिय 12 से अधिक सदस्य हैं। चोरी का जखीरा दिल्ली में बेचा जाता था। इंस्पेक्टर गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने अपने कई साथियों के साथ शिवम को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। डीजी रेलवे रिजवान अहमद ने टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें