फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
जंगल कला गाव मे मृतक के घर पर लगी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बघौली खलीलाबाद मार्ग के गोबिनरा नाले पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बघौली। कोतवाली क्षेत्र के बघौली-खलीलाबाद मार्ग पर जंगल कला के गोबिनरा नाला के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार एक युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जंगलकला निवासी अनिल कुमार निषाद (25) पुत्र रामसूरत अपने एक अन्य साथी रामरतन के साथ बृहस्पतिवार की रात बाइक से खलीलाबाद की तरफ जा रहा था। जंगलकला के गोबिनरा नाले के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामसूरत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना अनिल के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। युवक की मौत से परिजन गमगीन थे। अनिल की माता आरती देवी और पिता रामसूरत निषाद का रो-रो कर बुरा हाल था। अनिल कुछ दिन पहले सऊदी अरब से कमा कर लौटा था। कोतवाल श्री प्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें