फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ हारने पर युवक नदी में कूदा, भारत-नेपाल की पुलिस और एसएसबी तलाश में जुटी

Sun, 14 Jul 2019 06:44 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पानी में डूबे युवक को तलाशते बचावकर्मी व नदीं के किनारे जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भैरहवा नेपाल के कैसीनो (जुआधर) में हार से क्षुब्ध एक भारतीय युवक नेपाल के बेलहिया थाना क्षेत्र के डांडा हेड के पुल से डांडा नदी में कूद गया। ड्यूटी पर तैनात नेपाल पुलिस की सूचना पर उसे बचाने के लिए भारत और नेपाल सहित एसएसबी की बचाव टीम जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक वह मिल नहीं सका।

विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 7 बजे एक भारतीय युवक पैदल ही भैरहवा के रास्ते पकलियहवा की तरफ से होकर नेपाली सीमा के डांडापुल के पास पहुंचा और वहां तैनात नेपाल पुलिस से अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि भैरहवा के कैसिनो में वह अपना सब कुछ गवा बैठा है। जीने का मन नहीं कर रहा। अपनी बाइक भी हार गया। घर जाने का भी मन नहीं कर रहा है। 

इतना कहने के बाद कुछ देर वह पुल पर बैठ गया। पास खड़े नेपाल पुलिस के सिपाही अभी कुछ समझ पाते की युवक अपनी शर्ट निकालकर नदी में कूद गया और डूबने लगा, जिसकी सूचना तुरंत पास खड़े सिपाही ने अपने उच्चाधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस की सूचना पर भारत की पुलिस और एसएसबी भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई। सुबह 7 बजे से ही उसकी तलाश में भारत और नेपाल का बचाव दल जुटा हुआ है, लेकिन शाम तक वह नहीं मिला। 

बताया जा रहा है कि युवक मिट्टी और जलकुंभी के बीच में कहीं फस गया होगा। इस संबंध में कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि भारत और नेपाल की पुलिस के साथ एसएसबी की बचाव टीम युवक को तलाशने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें