कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को एक युवती अपने प्रेमी के दरवाजे पर पहुंच कर शादी की जिद पर अड़ गई। इधर युवती के डटे होने की वजह से प्रेमी घर छोड़ कर भाग गया। जबकि प्रेमी के परिजन गेट का अंदर से ताला बंद कर दिए। क्षेत्र में इस घटना की चर्चा खूब रही।
दरअसल दो सालों से एक ही ग्राम पंचायत के रहने वाले वाले युवक और युवती के बीच संबंध चल रहा था। युवती बताती है कि दो वर्ष पूर्व उससे जान पहचान बनी। इस बीच उसकी कई जगह उसकी शादी तय हुई, लेकिन युवक शादी तोड़वा दे रहा है।
पीड़ित युवती का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से युवक से उसका कोई संबंध नही है, लेकिन उसकी शादी भी युवक अयंत्र भी नही होने दे रहा है। युवक के दरवाजे पर बैठते ही आरोपी युवक भाग निकला। जबकि उसके घरवाले गेट में अंदर से ताला बंदकर छिप गए हैं।
युवती की मांग है कि जब तक उसकी शादी नही हो जाती, वह यहां से घर नही जाएगी। इस मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। एसओ निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नही थी। यदि ऐसा है तो मामले का पता कराएंगे और फिर न्यायसंगत कार्रवाई भी करेंगे।