फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज : ससुराल आए युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 30 Nov 2019 09:09 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज
विज्ञापन
कुए में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हरैया मौलाही गांव में शनिवार की शाम को ससुराल आए युवक का शव एक कुएं में मिला। कुएं में युवक का शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर शिनाख्त में जुट गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद मृत युवक की पहचान रामदेव (30) निवासी जगदेवपुर के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को कुछ लोग गांव से सटे पूरब दिशा खेत की तरफ गए हुए थे। इसी बीच खेत के बीच स्थित कुंए में एक युवक का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान मृतक युवक रामदेव निवासी फुलमनहा गांव के टोला जगदेवपुर के रूप में हुई। 

पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक युवक के परिजनों को दी। मृत युवक के परिजनों ने बताया कि युवक बीते शुक्रवार की सुबह गांव हरैया मौलाही अपने ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। जहां पर कुंए से युवक की शव बरामद हुआ। इस संबंध में बृजमनगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें