फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फिर चला अधिकारियों पर चाबुक, 6 अफसरों पर गिरी गाज

Sun, 07 Jul 2019 05:55 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपर
विज्ञापन
योगी आादित्यनाथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही, बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में हीलाहवाली से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कड़ा रुख अपनाया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने महराजगंज के एसडीएम सदर के साथ कुशीनगर के दो अधिशासी अभियंता बिजली निगम को पद से हटा दिया है। तीनों जिलों के सीएमओ और डिप्टी सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्यमंत्री गोरखपुर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 

विज्ञापन

अलग से सर्किट हाउस में कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर नगर कलेक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर मंडल के तीन जिलों (कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया) के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने महराजगंज के एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा से सवाल किया तो वह सटीक जवाब नहीं दे सके। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने एसडीएम सदर को तत्काल पद से हटाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री को कुशीनगर में बिजली आपूर्ति की दिक्कत बताई लेकिन इसे दूर करने का उपाय नहीं सुझाया गया। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने पडरौना के अधिशासी अभियंता हंसराज कौशल और तमकुहीराज के अधिशासी अभियंता एएच खान को पद से हटाने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री के सख्त रुख से अफसर सहम गए। तीनों जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल भी ठीक नहीं मिला है। आयुष्मान योजना का काम बेहद धीमा है। गोल्डन कार्ड पर्याप्त संख्या में नहीं बनाए गए हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कुशीनगर के सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह, देवरिया के सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार और महराजगंज के सीएमओ डॉ. केएस पांडेय से स्पष्टीकरण मांगा है। तीनों जिलों के डिप्टी सीएमओ से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अफसरों पर हुई कार्रवाई...
1. एसडीएम महाराजगंज- सत्यम मिश्रा
2. सीएमओ कुशीनगर- डॉ. हरि चरण सिंह
3.सीएमओ देवरिया - डॉ. धीरेंद्र कुमार
4. सीएमओ महाराजगंज- डॉ. क्षमा शंकर पांडे
5. एक्स इंजीनियर एचवाईडीईएल पडरोना- हंसराज कौशल 
6. पूर्व इंजीनियर एचवाईडीईएल तमकुहीराज  
ए एच खान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें