फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाइलो ने बाइक में टक्कर मारी, तीन घायल

Thu, 26 Nov 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गगहा के मझगांवा बाजार में जाइलो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक गाड़ी में फस गई और बाइक सहित एक महिला और दो किशोर 50 मीटर तक घसीटते रहे।
विज्ञापन

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गगहा और मझगांवा प्रतिनिधि के अनुसार जीवकर निवासी जयंती (60) अपने नाती आकाश (16) और बेलसड़ी निवासी रिश्तेदार शुभम तिवारी (22) के साथ बाइक से बड़हलगंज से गांव लौट रहीं थीं।
विज्ञापन

तीनों राधिका महाविद्यालय मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बड़हलगंज से तेज रफ्तार में आ रही जाइलो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक का एक हिस्सा जाइलो में फंसने की वजह से तीनों 50 मीटर तक घसीटते चले गए। किसी तरह बाइक निकलने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस बीच चालक जाइलो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में जयंती और आकाश को गंभीर चोटें आईं जबकि शुभम की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें