फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता

Sun, 07 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती लड़ते पहलवान। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
नागपंचमी के मौके पर जिला कुश्ती संघ ने गोरखनाथ मंदिर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया है। शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ द्वारा स्टेडियम के पहलवान विशाल दुबे एवं स्पोर्ट्स कालेज के पहलवान तुषार कल्याण के बीच हाथ मिलाकर किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में गोरखपुर केशरी, गोरखपुर कुमार एवं वीर अभिमन्यु प्रतियोगिता के लिए जिले भर के पहलवान जोर आजमाइश कर रहे हैं। गोरखपुर कुमार के लिए 55 से 70 किग्रा भार वर्ग में 49 प्रतिभागियों ने भाग लिया। गोरखपुर केशरी के लिए 70 किग्रा से ऊपर भारवर्ग में 12 प्रतिभागियों ने जोर आजमाइश की, जबकि वीर अभिमन्यु के लिए कुल 21 पहलवान दांव लड़ा रहे हैं। नागपंचमी के दिन 7 अगस्त को प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू होगी। दोपहर एक बजे समापन होने के बाद दोपहर 1:30 मिनट पर मंदिर के भीम सरोवर में तैराकी प्रतियोगिता होगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

प्रतियोगिता में शत्रुघ्न राय, हरिराम यादव, देवी सिंह, अनीस यादव, गिरधारी पहलवान, श्यामपाल और रमाकांत ने टेक्नीकल आफि सियल व रेफ री की भूमिका निभाई व संचालन अरुण श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान दिनेश सिंह, अरुणेश शाही, सुनील सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, आनंद शाही, विजय यादव, ब्रह्मदेव यादव, अवधेश सिंह, दीपू जायसवाल, गुड्डू बाबू, रणजीत सिंह, जनार्दन यादव, मायाशंकर शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सेमीफाइनल का विवरण गोरखपुर कुमार के लिए - सेमीफाइनल रेलवे के धर्मवीर एवं स्टेडियम के मनीष यादव के बीच और स्पोर्ट्स कालेज के आयुष कुमार एवं छात्रावास के जर्नादन यादव के बीच होगा। गोरखपुर केशरी के लिए - स्पोर्ट्स कालेज के तुषार वाल्यान एवं छात्रावास के धर्मेंद्र चौहान के बीच तथा छात्रावास के शिव कुमार यादव एवं पूर्वोत्तर रेलवे के ओम प्रकाश यादव के बीच सेमीफ ाइनल होगा। वीर अभिमन्यु के लिए - सेमीफाइनल महराजगंज के विजय कुमार एवं स्पोर्ट्स कालेज के सुरेंद्र कुमार के बीच तथा संदीप कुमार स्पोर्ट्स कालेज एवं स्पोर्ट्स कालेज के विवेक यादव के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें