फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का बरजा गिरने से महिला की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का बरजा गिरने से महिला की मौत, दो अन्य घायल
विज्ञापन

गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के माधोपुर इमामबाड़ा के पास शनिवार शाम निर्माणाधीन मकान का बरजा गिरने से दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में राजगीर और दो अन्य महिलाएं भी घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब महिलाएं बरजा के नीचे बैठकर बात कर रहीं थीं। पड़ोसी महिला आशिया (30) पत्नी नवीउल्लाह उर्फ बेचू की मौत हो गई। जबकि शबीना खातून (62) पत्नी याकूब, भोना देवी, तिवारीपुर के बहराम का रहने वाला राजगीर धनराज घायल हो गए। माधोपुर इमामबाड़ा निवासी जोगिंदर साहनी अपना मकान बनवा रहे हैं और दक्षिण तरफ ढाई फीट का बरजा निकाल रहे। बरजा के नीचे से गांव में सीसी रोड जा रहा है। पड़ोसी महिलाएं बरजा के नीचे बैठकर बात कर रही थी। इसी दौरान बरजा टूट गया और राजगीर बरजा सहित नीचे आ गए। भोना की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आशिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें