फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत से नाराज लोगों ने किया हंगामा, अस्पताल के कर्मचारियों पर पैसे मांगने के आरोप

Mon, 23 Sep 2019 01:48 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित तमकुही सीएचसी में सोमवार को प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। इससे गुस्सा परिवारवालों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


माधोपुर गांव निवासी मां किसनावती ने बताया कि वह सोमवार को अपनी बेटी सरोज को प्रसव के लिए सीएचसी लेकर आई थी, जहां उसने नॉर्मल डिलेवरी से बच्चे को जन्म दिया। मां का आरोप है कि प्रसव के बाद कर्मचारी उनसे पैसे की मांग करने लगे। 

मुंहमांगी रकम नहीं देने पर उन्होंने मरीज को बेवजह रोक लिया। इसी दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। गुस्साए परिजनों को शांत कराने के लिए मौके पर एसडीएम व सीओ भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें