फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 31 Oct 2019 01:21 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
विज्ञापन
बस्ती जिले के नगर थानाक्षेत्र के कुसमौर गांव में 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पाकर एसओ, सीओ सहित अन्य मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन

 
सीओ अनिल सिंह के अनुसार देर रात खाना खाकर सीमा घर में सोई थी। सुबह सुबह बच्चों की नींद खुली तो दृश्य देख डर गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे। मृतका का पति संदीप चौहान पुणे महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। 

घर में 12 वर्षीय बेटी शिवानी, 10 वर्ष  का बेटा राज और आठ वर्षीय अमन मां के साथ रहते हैं। लोगों का कहना है कि सीमा ने खुद फांसी लगाई लेकिन कारण के बारे में कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें